अनुभव नए नए ये कराती है ज़िन्दगी।
होंठों पे मीठे गीत भी लाती है ज़िन्दगी।।
एक पल में गिराये कभी एक पल में उठाये।
ठोकर लगाके सबक सिखाती है ज़िन्दगी।।
जो है यहाँ अपना न जाने दे दे कब दगा।
अपनों की भी पहचान कराती है ज़िन्दगी।।
मंजिल तलक पहुंचा दे अचानक ये कभी तो।
कभी राहों से भी गुमराह कराती है ज़िन्दगी।।
खुशियों से कभी झोलियाँ भर जाये ये "साहिल"।
कभी अश्कों से ये आँखों को डुबाती है ज़िन्दगी।।
*** © *** साहिल मिश्र ***
Powered by Froala Editor

LEAVE A REPLY