मेरा ईको क्लब, मेरा सारथी ईको क्लब*
जैसे एक सारथी मार्ग प्रशस्त कराता है,
मेरा ईको क्लब पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाता है।
जैसे सारथी अपने घोड़ों को काबू खोने नहीं देता,
मेरा ईको क्लब आसपास का वातावरण दूषित होने नहीं देता।
जैसे सारथी अपने रथ को गड्ढों और दुश्मनों से बचाता है,
मेरा ईको क्लब ई-वेस्ट के खिलाफ हर वक्त खड़ा हो जाता है।
सारथी खुद तीर नहीं चलाता, लेकिन योद्धा को जिताता है,
मेरा ईको क्लब सारथी बनकर मेरे विद्यार्थियों को दृढ़ और सशक्त नागरिक बनाता है।
आखिरी मंजिल तक सुरक्षित पहुँचाना ही सारथी का धर्म है,
अपने गाँव, विद्यालय, वातावरण को प्रदूषण रहित बनाना मेरे ईको क्लब का कर्म है।
मेरा ईको क्लब प्लास्टिक को नया आकार देकर रीसायकल प्रक्रिया सिखाता है,
मेरा ईको क्लब प्लास्टिक का उपयोग कम करके रिड्यूस प्रक्रिया से अवगत कराता है,
मेरा ईको क्लब प्लास्टिक पर रोक की अपील करके रिफ्यूज प्रक्रिया समझाता है,
मेरा ईको क्लब उसी प्लास्टिक को दोबारा उपयोग में लाकर रीयूज प्रक्रिया बताता है।
मुझे गर्व है कि मैं सारथी ईको क्लब की प्रभारी हूँ,
और अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी ईमानदारी से करने वाले हर एक इंसान की आभारी हूँ।
मोहिनी भालके
Powered by Froala Editor

LEAVE A REPLY