१ गर्मी बेहाल
गुलमोहर छॉव
शीतल बाहें
२ धरा भभकी
दे शीतल थपकी
गुलमोहर
३ छतरी घनी
हरी और लाल सी
हरे वो गर्मी
4 हॅसते फूल
गुलमोहर कहे
कहॉ है गर्मी
५ पथिक हारा
गुलमोहर तले
जीवनदान
६ गुलमोहर
दे पाठ जीवन का
शीतल बनो
७ लाल लाल सी
पॉत लगी अनन्त
गुलमोहर
८ बरसे रवि
ठंडी छॉव निश्चल
गुलमोहर
९ छलके लाली
छटा भई निराली
शीतल छॉव
10 धूल गुबार
समेटे हो निस्वार्थ
गुलमोहर
११ फूल लाल से
हरी पत्तियॉ सजीं
लजाए धरा
१२ छींटे हैं लाल
रंग गया है मन
गुलमोहर
Powered by Froala Editor

LEAVE A REPLY