पिता दिवस पर
स्वर्गवासी पूज्य पिता को विनम्र श्रद्धांजलि
(स्वर्गवास ०९ जून २०१४)
आजीवन संघर्ष कर, सहे कष्ट बहु क्लेश.
नाम पिता का राम है, माता हैं मिथलेश..
त्याग समर्पण से मिली, प्रभु चरणों की भक्ति.
सतत कर्म प्रिय साधना, यही पिता की शक्ति..
सत्य सुपथ हो देश हित, अंतर बने मनीष.
चलूँ धर्म की राह पर, देना पितु आशीष..
पावन तिथि एकादशी, मिला वैष्णव धाम.
सूर्य उत्तरायण पिता, अंतिम तुम्हें प्रणाम..
मिला आपको मोक्ष है, सम्मुख विष्णु गिरीश.
'अम्बर' सुत नत मित्र हैं, सदा सदा नतशीश..
विनयावनत,
इंजी० अम्बरीष श्रीवास्तव 'अम्बर'
Powered by Froala Editor

LEAVE A REPLY