सुना है बहुत घुट घुट के जी रहे है लोग यहाँ
चलिए लोगो के खुल कर के मरना सिखाते है
इस बेनूर शहर में अन्धेरे ही अन्धेरे है
बन के जुगनू समा को रोशन करना सिखाते है
ये कौन लोग है जो इन खुशनुमा लोगो का
कि हाथ में बंदूक ले कर यूँ डरना सिखाते है
इन नफरतों की आँधियों के बीच भी यहाँ
कुछ शायर है जो बस प्यार करना सिखाते है ....................विपुल
Powered by Froala Editor

LEAVE A REPLY