शब्दों का खेल है कविता
मनसे चिन्तन करते हुए
शब्दों को लय बद्ध तरीके से
सजाने-संवारने का काम
कवि करता है
शब्दों के साथ खेलता है
सही जगह पर संजोकर
मनके उदगार को
कड़ी में संजोने का काम
कवि करता है
शब्द कवि के विचारों को
माला की तरह गुथकर
क्रमबद्ध तरीके से
कवि की सोच को
समाज के सामने
हास्य करुणा और व्यंग
की धारा को लेकर
समाज को जागरूक करने केलिए
कभी पुस्तकों में पढ़ी जाती है
कभी मंच पर ललकार भरती
श्रोताओं के तालियों की गूंज से
सराही जाती है कविता
सराही जाती है कविता
Powered by Froala Editor

LEAVE A REPLY