Swargvibha
Dr. Srimati Tara Singh
Administrator

पुण्य कर्म

 

पुण्य कर्म

विनोद कुमार सीताराम दुबे


जीवन में ईश्वर का गुणगान करिए।

जब-जब समय मिले भजन करिए।।

सभी से मिलजुलकर चलते रहिए।

सही पथ पर हमेशा आगे बढ़ते रहिए।।

नेक काम करने का संदेश देते रहिए।

भटकों को नेक का पाठ पढ़ाते रहिए।।

दीन-दुखियों को अपना मित्र बनाते रहिए।

सबको एक साथ लेकर चलते रहिए।।

दुराचारीयों को नेकी का पाठ पढ़ाते रहिए।

जन-जन केलिए पुण्य कर्म करते रहिए।।

 


Powered by Froala Editor

LEAVE A REPLY
हर उत्सव के अवसर पर उपयुक्त रचनाएँ