माँ मुझे जन्म लेने दो,
मैं जीना चाहती हूँ
नभ के चाँद सितारे देखना चाहती हूँ,
माँ,मुझे जीने दो!
मैं पहन लूँगी पुरानी पायल,
और ले जाउंगी पुराना बस्ता
माँ,भैया को दे देना अच्छे कपडे
पहन लूँगी मैं पुराने कपडे
मुझे करा देना भर्ती छोटे स्कूल में,
भैया को भेजना बड़े स्कूल में,
माँ! मेरी प्यारी माँ,
एक बार ये सुन्दर ज़मीं देखना चाहती हूँ
माँ! मुझे जन्मों,मैं जीना चाहती हूँ|
विभूति चौधरी
Powered by Froala Editor

LEAVE A REPLY