उमेश कुमार सक्सेना
स्वतंत्रता दिवस — दिल से सलाम
मिट्टी की खुशबू में, भारत का मान है,
हर दिल में बसा हुआ, मेरा हिंदुस्तान है।
वीरों के बलिदानों से, मिली हमें ये शान,
उन वीर सपूतों को, शत-शत प्रणाम है।
तिरंगा जब लहराए, दिल गर्व से भर जाए,
भारत माँ की जय का, हर स्वर गगन में जाए।
नफरत की हर दीवार, मिलकर हम गिराएँ,
प्रेम और भाईचारे से, भारत को सजाएँ।
आजादी सिर्फ पर्व नहीं, एक पावन अरमान है,
इसकी खातिर मिट जाना, वीरों की पहचान है।
आओ मिलकर कसम लें, देश का मान बढ़ाएँ,
अपने कर्मों से हम, भारत को महान बनाएँ।
नमन उन शहीदों को, नमन उन जवानों को,
नमन इस प्यारी धरती को, नमन हिंदुस्तान को।
तिरंगा यूँ ही ऊँचा रहे, ये दिल की पुकार है,
मेरा भारत, मेरा गौरव—मेरा देश महान है!
जय हिंद! ????????
उमेश कुमार सक्सेना बडोदरा
Powered by Froala Editor

LEAVE A REPLY