कच्ची मिट्टी के घर थे, मगर दिलों में ठिकाने थे
उमेश कुमार सक्सेना बडोदरा
कच्ची मिट्टी के घर थे, मगर दिलों में ठिकाने थे,
न रिश्तों पर कोई शर्त थी, न अपनापन जताने थे।
थोड़ी-सी धूप बाँटकर भी, आँगन महक जाते थे,
आधी रोटी के टुकड़े भी, मिलकर पूरे हो जाते थे।
अब संगमरमर के महल हैं, पर दिलों में दरारें हैं,
चेहरों पर मुस्कानें हैं, मगर रिश्ते बेजान हैं।
मिट्टी के थे वो लोग, मगर वफ़ा में सोना थे,
घर कच्चे ही सही, मगर रिश्ते कितने पक्के थे!
Powered by Froala Editor

LEAVE A REPLY