सुशील शर्मा
पञ्च कारक
सृष्टि की संरचना
गूढ़ रचना।
पञ्च घटक
महाभूतों ने गढ़ी
जैविक सत्ता।
क्षिति से अग्नि
गगन से समीर
जल उभय।
आकाश तत्व
शब्द गुण आश्रय
अनादि सत्व।
जीवन ओज
जल है अभिव्यक्त
सर्वत्र व्याप्य।
जीवों का प्राण
ब्रह्माण्ड का चेतन
वायु वितान।
अग्नि प्रधान
सूर्य की समीकृत
ऊर्जा का स्त्रोत।
धरा उर्वरा
जीवन की पोषक
जग धारणी।
सृष्टि कारक
ये पंच महा भूत
ईश्वर मूर्त।
Powered by Froala Editor

LEAVE A REPLY