सुशील कुमार शर्मा
'साधारण" के नाम का, नव संवत्सर है वर्ष।
चैत्र शुक्ल की प्रतिपदा ,नूतन नवल सहर्ष।
राजा मंगल जानिए,मंत्री गुरु का साल।
समरसता जग में बढ़े ,होंगे नहीं बवाल।
विश्व गुरु बनने चला भारत फिर एक बार।
सुख समृद्धि आगे बढ़े ,हो सब का बेड़ा पार।
प्रगतिशील हर क्षेत्र में भारत ज्ञान सुजान।
डंका पिटेगा विश्व में मिले अमित सम्मान।
मंगल को हनु जयंती मंगल नवमी राम।
मंगल संवत्सर शुरू मंगल हों सब काम।
Powered by Froala Editor

LEAVE A REPLY