सुशील शर्मा
एक थे लाल
बहादुर कमाल
लौह पुरुष।
लालों में लाल
कांतिमय कुंदन
तन निर्धन।
छोटा लड़का
गंगा का चौड़ा पाट
बेख़ौफ तैरा।
देश का लाल
तन दुबला पाया
मन विशाल।
जय जवान
शास्त्री जी हैं महान
जय किसान।
ताशकंद में
रहस्यमय मृत्यु
शांति का दूत।
भारत रत्न
सत्यनिष्ठ साहसी
निडर शास्त्री।
सत्य शिखर
गाँधी के अनुयायी
बेदाग छवि।
पुष्प सौरव
भारत के गौरव
कोटि नमन।
Powered by Froala Editor

LEAVE A REPLY