- चोका-2
प्रीत के गीत
मिलन का संगीत
गाता है मन
जीवन मधुवन
प्रेम अगन
प्रीतम तेरा साथ
जन्मों की आस
बनूँ तेरी दुल्हन
झूमे सावन
प्रिय मन भावन
प्रेम रतन धन
सुशील शर्मा
- चोका-3
पल की खुशी
छोटी सी है जिंदगी
जियो बिंदास
हंसता हुआ पल
मिले मुश्किल
बीता हुआ कल
यादों में शेष
खुशियों का आकाश
ढूंढे तू कहाँ
अंदर है विश्वास
जीने की कला
मन मे भर खुशी
कर सबका भला।
सुशील शर्मा
Powered by Froala Editor

LEAVE A REPLY