बाग़ बाटिका
मधुर कलरव
पुष्प स्पन्दन।
हिमाद्रि तुंग
उच्चतम सोपान
हिन्द मुकुट
गंगा पावनी
भारत का जीवन
शुभ्र तरल
हरित वन
देते है ऑक्सीजन
प्राण आधार।
ताज महल
अद्भुत संकल्पना
अमर प्रेम।
मेरा कश्मीर
धरती पर स्वर्ग
हिन्द की शान।
जलधि जल
उत्तुंग अविरल
नील हिलोर।
सुशील कुमार शर्मा
Powered by Froala Editor

LEAVE A REPLY