Swargvibha
Dr. Srimati Tara Singh
Administrator

वेद रचना

 

संस्कृति सभ्यता की यात्रा में उपहास उड़ाया जाता

आतंकवाद नक्सलवाद औ उग्रवाद पनपाया जाता।

स्थान - स्थान पर उपनिवेश  को अपना लाया जाता
आर्यव्रत  भूखंड वक्षस्थल पर कहर बरपाया जाता।

क लि काल में मानव अस्त्र - शस्त्र - आयुध बनवाया
वैज्ञानिक अध्ययन सृजन करने में सुफल ज्ञान लगाया।

गंगा यमुना व सरयू का पावन जल तत्व विनष्ट कराया
राम  -कृष्ण की मर्यादा का पालन नहीं कोई कर पाया।

भगवती की व्यथा कथा का ' मंगल ' सारा गुण गाया
मानव जीवन अनमोल है रेे दानवी समुदाय दिखाया।

- सुखमंगल सिंह, अवध निवासी

Powered by Froala Editor

LEAVE A REPLY
हर उत्सव के अवसर पर उपयुक्त रचनाएँ