स्वैच्छिक-
स्वैच्छिक है यह लेखन, स्वैच्छिक है यह प्यार।
ना कोई बंधन है, ना कोई व्यापार।
मन से जो निकले, वही सच्ची रचना है।
स्वैच्छिक भाव से ही, बनती है साधना है।
स्वैच्छिक है सेवा, स्वैच्छिक है दान।
बिन माँगे जो दे दे, वही महान इंसान।
माँ का आशीर्वाद भी, स्वैच्छिक ही मिलता है।
गुरु का ज्ञान भी, बिन मोल ही मिलता है।
कोई कहे मत लिखो, फिर भी लिख जाते हैं।
दुखिया के आँसू, कलम से पोंछ जाते हैं।
साहित्य संगम का, यही तो आधार है।
स्वैच्छिक सृजन ही, इसका श्रृंगार है।
ना पद की चाह है, ना सम्मान की आस।
बस शब्दों में बसा है, अपना विश्वास।
जो स्वैच्छिक लिखता है, वो अमर हो जाता है।
उसकी एक रचना, युगों तक गाई जाती है।
अवध की माटी से, यह प्रणाम हमारा।
स्वैच्छिक कलम से, लिखा है ये नजारा।
संगम की महक में, डूबा है मन सारा।
स्वैच्छिक ही तो है, साहित्य का सहारा।
सुख मंगल सिंह
Powered by Froala Editor

LEAVE A REPLY