Swargvibha
Dr. Srimati Tara Singh
Administrator

सुन्नत देश वहीं जहां शिक्षा हो सही

 

सुन्नत देश वहीं जहां शिक्षा हो सही

               __________
पढ़ लिखकर विद्वान बने हम
कोने - कोने ज्ञान भरें
कुचलने सदा कुविद्या का फन
जन  -जन का सम्मान करें।।

अथक प्रयास हमारा हो यह
साक्षरता का दीप जले
यदि पढ़ने से दूर भागे तो
धरे हाथ पर हाथ मलें।।

उन्नत देश वही कहलाता
जो निज भाषा मान करें
कुचलें सदा कुविद्या का फन 
 जन - जन का सम्मान करें।।

शोध करें नित ज्ञान- ध्यान का
अंतरिक्ष में हंसकर धावें
मंगल तक हम यान भेज कर
हिंद का परचम लहरा दें।।

 देश मिसाइल में सक्षम हो
दुश्मन देखके सदा डरे
कुचलने सदा कुविद्या का फन
जन-जन का सम्मान करें।।
- सुख मंगल सिंह

Powered by Froala Editor

LEAVE A REPLY
हर उत्सव के अवसर पर उपयुक्त रचनाएँ