Swargvibha
Dr. Srimati Tara Singh
Administrator

"तिरंगा पहरेदार है"

 

"तिरंगा पहरेदार है"!


स्वतंत्रता दिवस आजादी का,
तिरंगा लहराता पहरेदार है।
 मीरा कबीर तुलसी का देश
पत्थर भी यहां वफादार है।।

आजाद बिस्मिल अशफाक
रसखान का है रस भरा देश!
शांति समरसता का विशाल
अनमोल खजाना भरा लाल है।।

अमन और खुशहाली के लिए
सभी को गले लगाते  आए हैं।
नगर शहर और सीमा तक हम
फहराते  तिरंगा बंदेमातरम गाते।।

यहां सिक्ख ईसाई मुस्लिमों को 
हार और उपहार सबको देते हैं।
प्रीति - प्रतीति पथ हम दिखाते हैं
जन गण मन का गीत गाते हैं।।

प्रजातंत्र के हम सब रखवाले हैं
आजादी कभी नहीं भूलने वाले!
दुश्मन का छक्का छुड़ाने वाले हैं
वतन के लिए मर मिटने वाले हैं।।

जय ! जय हिंद हमारा नारा है
दुनिया में तिरंगा सबसे प्यारा है।
 प्रेम - भक्ति की उसमें धारा है
तिरंगा भारत का रखवाला है।।

गांधीवादी हमारी विचारधारा है
धर्म और विज्ञान ही रखवाला है।
राणा शिवा ललकार का देश है
बुद्ध का ज्ञान यहां का संदेश है।।

भारत मुनि नारद जी का देश 
राष्ट्रगान इसका पूरा संदेश है।
अंबेडकर का यही पर गांव है
संविधान का यहां सम्मान है।।

- सुख मंगल सिंह
9452309611
Varansi - 221002


Powered by Froala Editor

LEAVE A REPLY
हर उत्सव के अवसर पर उपयुक्त रचनाएँ