Swargvibha
Dr. Srimati Tara Singh
Administrator

शिवरात्रि

 

शिवरात्रि

मिलकर सारे नगर वासियों
पूजा करो भोलानाथ की
आई है शिवरात्रि।
पूजा  करो भोलेनाथ की।।
गांव गांव से दूध ले आओ
भोले बाबा को उसे चढ़ाओ
आई है शिवरात्रि।
पूजा करो भोलेनाथ को।।
भक्ति भाव से आरती करी हो
आदि देव है भाव भाव से शंकर
आई है शिवरात्रि।
पूजा करो भोलेनाथ को।।
मिलकर सारे देवी देवता
पूजा करते सभी भोले नाथ की
आई है शिवरात्रि।
पूजा करो भोलेनाथ को।।
राम के आराध्य शिव शंकर 
शिव के आराध्य श्री राम जी
आई है शिवरात्रि।
पूजा करो भोलेनाथ को।।
भाव के प्रभाव से खुश हो जाते
मनोवांछित फल दिए हैं जाते
आई है शिवरात्रि।
पूजा करो भोलेनाथ को।।
भक्ति भाव से जो पूजन करता
इच्छित वर उसे शिव है देता 
विनती करो रे भक्तिभाव
आई है शिवरात्रि।
पूजा करो भोलेनाथ को।।
जिनके सिर पर गंगा विराजे
नंदी है संग- संग सबके रक्षक
मंगल कहते मंगल भाव से
आई है शिवरात्रि!
पूजा करो भोलेनाथ को।।
जल चढ़ाएं भोलेनाथ को।
जगत माता दें गई साथ हो।
आई है शिवरात्रि 
पूजा करो भोलेनाथ को ।।
जय शिव शंकर।
- सुख मंगल सिंह 

Powered by Froala Editor

LEAVE A REPLY
हर उत्सव के अवसर पर उपयुक्त रचनाएँ