Swargvibha
Dr. Srimati Tara Singh
Administrator

"साहित्य का उपवन"

 

"साहित्य का उपवन"

साहित्य का उपवन है, महका-महका बाग,
हर फूल में छिपा है, भावों का अनुराग।

यहाँ गीत की कलियाँ, ग़ज़ल की बहार है,
हर पंक्ति में छिपा, जीवन का सार है।

कवि हैं माली इसके, कलम ही है कुदाल,
शब्दों के जल से, सींचते हर हाल।

कोई फूल है दोहा, कोई है छंद-छटा,
कोई मुक्तक बनकर, बिखेरता है घटा।

यह उपवन न बँटता, जात-पात के नाम,
यहाँ सब हैं अपने, सबको मिलता आराम।

सुख मंगल कहे, आओ बैठो इस छाँव,
साहित्य के उपवन में, मिलता है हर गाँव।

 - सुख मंगल सिंह

Powered by Froala Editor

LEAVE A REPLY
हर उत्सव के अवसर पर उपयुक्त रचनाएँ