हिंदी हमारी शान है
हिंदी दिवस के उपलक्ष में एक रचना प्रस्तुत -
हिंदी की वर्णमाला में संगीत है,
इसकी धुन में जादू है।
हिंदी की शब्दावली मजबूत है,
जो दिलों को जोड़ती है।
हिंदी की कविता में जीवन है,
इसकी पंक्तियों में संदेश है।
हिंदी की कहानी में सीख है,
जो जीवन को बदलती है।
हिंदी हमारी मातृभाषा है,
इसकी महिमा अपरंपार है।
हिंदी हमारी शान है,
इसकी गरिमा को हमें समझना है।
हिंदी हमारी अनमोल धरोहर है,
इसकी सुरक्षा हमें करनी है।
हिंदी हमारी पहचान है,
इसकी महत्ता को हमें जानना है।।
- सुख मंगल सिंह
Powered by Froala Editor

LEAVE A REPLY