Swargvibha
Dr. Srimati Tara Singh
Administrator

हिंदी शब्दों में शक्ति समाहित है

 

हिंदी शब्दों में शक्ति समाहित है


हमारी  निज पहचान हिंदी है 
इसकी महत्व को हमें जानना है। 
हिंदी शब्दों में शक्ति समाहित है 
जो दुनिया को बदलता रहती है।।

हमारी अनमोल धरोहर हिंदी है 
हिंदी की सुरक्षा हमें करनी है। 
इसकी सेवा में हमें जुटना होगा 
सुरक्षित हो हिंदी यही कर्तव्य है।।

हिंदी हमारी आन बान शान है 
हिंदी की गरिमा को हमें समझना है। 
हिंदी की मधुर धुन में जादू है 
जो आत्मा को हमेशा जागती है।।

है हमारी मातृभाषा हिंदी है 
हिंदी की गरिमा अपरम्पार  है।
हिंदी की शब्दावली में जादू है 
जो दिलों को जोड़ती रहती है।।

हिंदी की रचना में जीवन है 
हिंदी की कहानियों में सिख है। 
इसकी हर पंक्तियों में संदेश है 
हिंदी जीवन को बदलता है।।

हिंदी की शब्दावली बहुत मजबूत है 
इसकी वर्णमालाओं में संगीत है। 
पौराणिक कथा की भांति सशक्त है 
हिंदी शब्दों भाषाओं को जोड़ती है।।

- सुख मंगल सिंह
वरिष्ठ साहित्यकार कवि एवं लेखक,
 वाराणसी 
khmangal Singh

Powered by Froala Editor

LEAVE A REPLY
हर उत्सव के अवसर पर उपयुक्त रचनाएँ