Swargvibha
Dr. Srimati Tara Singh
Administrator

"दादी की वो सीख"

 
"दादी की वो सीख"

दादी की वो सीख, आज भी कानों में गूँजती है।
दादी आतीं याद, तो आँखें भर-भर आती हैं।
दादी सिखलातीं हमें, सच्चाई की राह पर चलना।
बहुत ध्यान रखतीं सदा, अपना प्यार लुटातीं दादी।

सुबह उठकर राम नाम, वो हमें सुनाती थीं।
गुड़ की डली, रोटी पर, मक्खन हमें खिलाती थीं।
कहानी में राजा-रानी, परियों की दुनिया दिखाती थीं।
उनकी गोद में सोकर, हम सपनों में खो जाते थे।

कभी डाँटती नहीं थीं, बस प्यार से समझाती थीं।
गलती पर भी माथा चूम, गले से हमें लगाती थीं।
आज वो नहीं हैं, पर उनकी यादें साथ हैं।
उनके आशीर्वाद की, आज भी हम पर छाया है।

हे दादी! तुम जहाँ भी हो, खुश रहना।
हमारे सिर पर अपना, आशीर्वाद रखना।
तुम्हारी सीख ही, हमारी पूँजी है।
तुम्हारा प्यार ही, हमारी ज़िंदगी है।


  सुखमंगल सिंह

Powered by Froala Editor

LEAVE A REPLY
हर उत्सव के अवसर पर उपयुक्त रचनाएँ