चलो धड़कन बढ़ाएं
चलो दिलों की धड़कन बढ़ाएं,
देश के लिए जान लूटाएं।
खुशी से मरना है तो मरे ,
देश के लिए जीना सीखें।
हाथ में तिरंगा लेकर चलो,
दुश्मनों को मिटा देंगे हम।
देश की रक्षा के लिए हम,
सीने पर गोली खाएंगे हम।
चलो दिलों की धड़कन बढ़ाएं,
देश के लिए जान लुटाएं।
खुशी से मरना है तो मारें,
देश के लिए जीना सीखें।
आजादी की लड़ाई में,
दुश्मनों को हराया हमने।
अब फिर से देश के लिए,
जान लुटाने का समय आया।
चलो दिल की धड़कन बढ़ाएं
देश के लिए जान लुटाएं।
खुशी से मरना है तो मरे
देश के लिए जीना सीखें।
-सुख मंगल सिंह
Powered by Froala Editor

LEAVE A REPLY