अखिल भारतीय गौ भक्त कवि सम्मेलन, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं सम्मान समारोह
-------- ---------------------------
भारतीय स्वाभिमान, संस्कृति के प्रतीक गौभक्त संत स्वामी करपात्री जी के पदचिन्हों पर चलकर ही सच्ची मानवता*-
शास्त्र मूर्ति - डॉ. विद्या सागर उपाध्याय - अंतरराष्ट्रीय लेखक एवं चिंतक का उदगार।
लखनऊ तेलीबाग के निकट सैनिक नगर के श्री जन कल्यानेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में !
बोलो राम -राम-राम,
गौ सेवा संवर्धन से मिल जाएगा चारों धाम,
गौ सेवा संवर्धन से बन जायेगा बिगड़ा काम,
बोलो राम -राम-राम
के सामुहिक उदघोष के साथ संपन्न हुआ गोपाष्टमी के दिन - धर्म सम्राट स्वामी करपात्री जी महाराज के स्मृति में अखिल भारतीय लेखक कवि कलाकार परिषद् द्वारा आयोजित अखिल भारतीय गौ भक्त कवि सम्मेलन और काशी हिन्दी विद्यापीठ द्वारा साहित्य रत्न, विद्या- वाचस्पति विशेष मानद सम्मान समारोह में
डॉ कर्नल लक्ष्मी कांत तिवारी- विद्या वाचस्पति को साहित्य रत्न, लेफ्टिनेंट कर्नल जगदीश बाबू साहित्य रत्न को विद्या - वाचस्पति, रामानन्द सैनी को विद्या - वाचस्पति, रविशंकर भट्ट को विद्या- वाचस्पति, अनुजधर द्विवेदी एडवोकेट को विद्या - वाचस्पति, चन्द्रशेखर पाण्डेय को विद्या - वाचस्पति विशेष मानद सम्मान काशी हिन्दी विद्यापीठ के कुलाधिपति सुखमंगल सिंह "मंगल" के मुख्य संरक्षण में डॉ. कर्नल आदि शंकर मिश्र ‘आदित्य’ की अध्यक्षता में, कुलसचिव इन्द्रजीत तिवारी निर्भीक के प्रमुख संयोजन, जान्हवी सिंह के संचालन में उप कुलपति डॉ. ओमप्रकाश द्विवेदी ओम् ने भेंट किया।
उक्त आयोजन दो सत्रों में संपन्न हुआ। प्रथम सत्र में मुख्य अतिथि डॉ. विद्या सागर उपाध्याय " शास्त्र मूर्ति", अति विशिष्ट अतिथि कैप्टन सरोज सिंह, चन्द्रशेखर पाण्डेय एवं डॉ. सत्या सिंह थी।
अपने संबोधन में मुख्य अतिथि सहित अन्य विशिष्ट वक्ताओं ने अपने - अपने संबोधन में कहा कि धर्म सम्राट स्वामी करपात्री जी महाराज अपने जीवन पर्यन्त सदैव स्वदेशी गौ वंश की रक्षा के लिए और सर्वे भवन्तु सुखिन, सर्वे भवन्तु निरामया के भाव के साथ शंकराचार्य जैसे श्रेष्ठ पद को ठुकराकर रामराज्य परिषद् राजनैतिक पार्टी का गठन करके सत्तासीन पार्टी को स्वदेशी गौ वंश के लिए आमजन के समर्थन का एहसास करवा दिये थे। जिससे घबड़ाकर सत्तासीन पार्टी ने गो सेवा आयोग का गठन किया। तब से अब तक गौ वंश की रक्षा का ढिंढोरा तो पीटा जाता है। लेकिन गौ मंत्रालय का गठन करके यथार्थ रूप में स्वदेशी गौ वंश के हितार्थ सही तरीके से कार्य नहीं किया जा रहा है।
इस पर सरकार और आमजन मानस को जागरूक होने की जरूरत है। विदेशी लोग स्वदेशी गौ वंश को संरक्षित कर रहे हैं और हम सब उपेक्षित। स्वदेशी गौ वंश की निर्ममता पूर्वक असह्य संहार करके आर्थिक धनोपार्जन के लिए लगे हैं। जो सरासर ग़लत है।
गौ वंश की रक्षा के लिए अनेकों रचनाकारों ने भी अपनी रचनाओं से श्रोताओं को जागरूक किया।
दूसरे सत्र के मुख्य अतिथि आगरा विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति वेद त्रिपाठी विशिष्ट अतिथि प्रख्यात कवि, डॉ.रामलखन वर्मा, कवि अवधी सम्राट प्रवीण पाण्डेय "आवारा" ने विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोगों को अखिल भारतीय गौ भक्त सम्मान - 2026 विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोगों को भेंट किया।
उक्त अवसर पर मुख्य अतिथि आगरा विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. वेद त्रिपाठी सहित अन्य विशिष्ट वक्ताओं ने कहा कि सम्मान देने और लेने का कार्य अत्यंत सराहनीय है। इसकी स्मृति को हम सबको अपने अंतर्मन में सदैव जागृत रखते हुए संपूर्ण अनैतिक दुर्भावनाओं से अलग हटकर मानवता क़ायम रखने का हर संभव प्रयास करते रहना चाहिए। सर्व धर्म समभाव की भावना के साथ - साथ अपनी राष्ट्रभक्ति की भावना को भी सदैव जीवंत रखने की जरूरत है।
गौ भक्त कवि सम्मेलन में कैप्टन सरोज सिंह, प्रवीण पाण्डेय "आवारा ", डॉ. सत्या सिंह, डॉ. मीरा शुक्ला, इन्द्रजीत तिवारी निर्भीक, डॉ. रामलखन वर्मा, अंजलि थापा, डॉ.अजय साथी, डॉ. सुनीता चतुर्वेदी "सुधा", अनीता बालमन, सविता श्रीवास्तव "आसमां"
अनुज प्रताप सिंह "अनुज", आनन्द भट्ट, रविशंकर भट्ट, कलीम खान, अनीता सिंह बालमन, चन्द्रशेखर पाण्डेय, डॉ. अनुजधर द्विवेदी, डॉ.अजय कुमार सारथी, रामराज भारती, जान्हवी सिंह सहित अनेकों रचनाकारों/ प्रबुद्धजनों ने श्रोताओं को गौवंश की रक्षा के लिए स्वदेशी गौ वंश की रक्षा का आह्वान किया।
अध्यक्षीय उदबोधन में डॉ., कर्नल आदि शंकर मिश्र ‘आदित्य’ विद्यावाचस्पति, विद्यासागर ने कहा कि भारतीय सेना और सुरक्षा से जुड़ी अनेकों संस्थाओं द्वारा मानव से मानव का हो सच्चा भाईचारा, यही है सोच, यही है धर्म और कर्म हमारा के सदभाव के साथ अपने धर्म और कर्म के लिए प्राणों की आहुति देकर भी अपने आपको गौरवान्वित महसूस करती हैं। आज भारतीय सेना से जुड़े लोगों के साथ - साथ विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े 6 लोगों को विशेष मानद सम्मान के साथ - साथ अनेकों लोगों को अखिल भारतीय गौ भक्त सम्मान जिन लोगों को अखिल भारतीय लेखक कवि कलाकार परिषद् एवं काशी हिन्दी विद्यापीठ द्वारा जो सराहनीय कार्य किया गया है। इसके लिए मैं अपने अंतरात्मा से आयोजन से जुड़े लोगों के प्रति आभार व्यक्त करता हूँ ।
स्वागत संबोधन करते हुए कुलाधिपति सुखमंगल सिंह "मंगल" ने कहा कि - "ना मां मांग किसी और से उषा की रश्मियां, खुद से ही अपने आप में खुद प्रकाश कर, जो हो ना सका उसके लिए मत निराश हो, खुद से ही खुद के लिए प्रयास कर " की भावनाओं के साथ समर्पित सभी सम्मानित लोगों का काशी हिन्दी विद्यापीठ परिवार के तरफ़ से स्वागत है।
धन्यवाद आभार व्यक्त करते हुए उप कुलपति डॉ. ओमप्रकाश द्विवेदी ओम् ने कहा कि कुल सचिव इन्द्रजीत तिवारी निर्भीक के प्रमुख संयोजन में भारत वर्ष ही नहीं संपूर्ण संसार के लोगों को जो भारत, नेपाल, भूटान, न्यूजीलैंड, ओमान, दुबई, अमेरिका सहित अनेकों देश से जुड़ें लोगों को काशी हिन्दी विद्यापीठ द्वारा अब तक सम्मानित करके विश्व बंधुत्व का जो सराहनीय कार्य चल रहा है।चलता रहे। हम सब स्वयं खुश रहकर एक दूजे को खुशी दें। इस पुनीत कार्य में जो भी प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से सहयोगी हैं। उन सभी लोगों के प्रति हार्दिक आभार है।
आयोजन को सकुशल संपन्न करवाने के लिए श्री जन कल्यानेश्वर मंदिर समिति से जुड़े लोगों में डॉ. कर्नल आदि शंकर मिश्र ‘आदित्य’ अध्यक्ष, कैप्टन धर्मदेव सिंह, इंजीनियर एस.बी.सिंह, ओमप्रकाश शर्मा, आर.सी.सिंह, देवेन्द्र सिंह, सुरेन्द्र पाण्डेय, चौबे जी, बृजेश कुमार मिश्र ,इंदू सिंह, प्रियंका त्रिवेदी, सरिता दशीला, नीलम सिंह, प्रीति शुक्ला ने समस्त आगंतुक जनों के लिए विशेष रूप से समर्पण के दायित्व का निर्वहन किया।
मंगलवार और गोपाष्टमी के पावन दिन पर महाबीर हनुमान जी की हनुमान चालीसा के साथ सभी देवी देवताओं की आरती, प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।

Powered by Froala Editor

LEAVE A REPLY