Swargvibha
Dr. Srimati Tara Singh
Administrator

याद आता है

 

याद आता है

__________
देश धर्म की बलि वेदी पर
 त्याग भरा बलिदान शौर्य का
याद आता है याद आता है।

 कथनी तज करनी हैं करते
ध्जव का मान सदा हैं रखते
प्राणों की आहुति दे कर वे
फांसी दुल्हन मांग हैं भरते।
अल्हड़ पन उस महापर्व का -
 याद आता है याद आता है।

देश धर्म की बलि वेदी पर
त्याग भरा बलिदान शौर्य का
याद आता है याद आता है।

रजनी की तनहायी में भी
पत्ता खड़का बंदा भड़का
 आतंकी उन्माद का प्यारे -
वीरों ने लगाया तड़का!
वीरांगनाओं की करनी भी
उन वीरों संग -
याद आता है याद आता है।

देश धर्म की बलिवेदी पर
त्याग भरा बलिदान शौर्य का
याद आता है याद आता है।।
- सुख मंगल सिंह 

Powered by Froala Editor

LEAVE A REPLY
हर उत्सव के अवसर पर उपयुक्त रचनाएँ