Swargvibha
Dr. Srimati Tara Singh
Administrator

असफलता ही सफलता का आधार

 

सुप्रभात जी।
कहानी सुनी सुनाई।
असफलता ही तो सफलता का आधार होती है। यदि आपने कभी असफलता का सामना नहीं किया तो इसका एक सीधा सा अर्थ यह भी है कि आपने अपने जीवन में कभी कुछ नया करने का प्रयास भी नहीं किया है।

सफलता ना मिलना चिंतनीय विषय नहीं लेकिन सफलता के लिए यथाशक्ति प्रयास ना किया जाना अवश्य चिंतनीय विषय है। प्रयत्न करते हुए असफल हो जाने की अपेक्षा प्रयत्न ना करते हुए असफल हो जाना अधिक अपमानजनक है।

ये बात बिल्कुल सत्य है कि मनुष्य सफलता से उतना नहीं सीखता जितना असफलता से सीखता है। असफलता सदैव एक अनुभवी इन्सान को जन्म देती है। असफलता के मार्ग पर थामा गया धैर्य एवं पुरुषार्थ का दामन सदैव सफलता के ही द्वार खोलता है।

सुरपति दास
इस्कॉन 

Powered by Froala Editor

LEAVE A REPLY
हर उत्सव के अवसर पर उपयुक्त रचनाएँ