
सिद्धि शक्तिदा भारति माता
तेरी महिमा सर्व जग विख्याता,
तू ज्ञान पूज्य सरस्वति वर दे
सुन्दर जीवन रक्षक सुख दे,
चहुंदिशि के तम को नष्ट कर
ज्ञानदीप को प्रज्ज्वलित कर,
जन मन से भय को तार दे
मुझे आलोक ज्योति वार दे,
बिखेर अगम शब्द शक्ति को
मां शारदा नित नया अभियान दे।
शशांक मिश्र ’भारती’
Powered by Froala Editor

LEAVE A REPLY