पुनः आज पावन भू पर
पन्द्रह अगस्त पर्व है आया
स्वतंत्रता के अमर दीप सा
प्यार भरा संदेशा लाया
देश-प्रेम के भाव जगाने
प्रत्येक वर्ष यह आता है
अपनी विशिष्टताओं से ही
यह सबको भा जाता है
एकता पर्व पन्द्रह अगस्त
स्वतंत्रता दिवस हमारा है
आजाद देश की प्रेरणा सा
यह राष्ट्र प्रेम का नारा है।
शशांक मिश्र ’भारती’
Powered by Froala Editor

LEAVE A REPLY