जिंदगी जैसी भी है,बड़ी खूबसूरत है,
इससे बस दिल से दिल मिला कर
जीने की जरूरत है।।
दिल वो शै है जो हर इक के सीने में होता है
मगर हद यह है कि
इसको कभी ढूंढना भी होता है।।
जब दिल धड़कता है , जिंदगी आसान होती है ,इस की धड़कन से ही जिंदगी परवान चढ़ती है
तो आओ खोज डालें दिल औ धड़कने दें इसे हरदम ,
इस धड़कन के संग जीकर मज़ा लें जिंदगी का हम!!!
सरोजिनी पाण्डेय
Powered by Froala Editor

LEAVE A REPLY