प्यारी सी बिटियाँ
मैं गीत गुन -गुनाऊ
सुन प्यारी सी बिटियाँ
चिड़ियों सी चहकती रहे
हर आँगन की बिटियाँ
हर वक्त तू खुश रहे
मेरी प्यारी सी बिटियाँ
मैं तुझे आवाज लगाऊ
तुम दोड़ी आओं बिटियाँ
बाबुल का कहा मानती
हर आँगन की बिटियाँ
हर वक्त तू खुश रहे
मेरी प्यारी सी बिटियाँ
मै सपने देखता जाऊ
मेहंदी ,महावार सी बिटियाँ
रचे -दिखे इतनी सुंदर
हर आँगन की बिटियाँ
हर वक्त तू खुश रहे
मेरी प्यारी सी बिटियाँ
मैं एक बात समझाऊ
सुन प्यारी सी बिटियाँ
बनके रहना सदा निडर
हर आँगन की बिटियाँ
हर वक्त तू खुश रहे
मेरी प्यारी सी बिटियाँ
मैं धडकनों से कहता
इसमे बसती है बिटियाँ
थमना न वर्ना रो देगी
हर आँगन की बिटियाँ
हर वक्त सदा खुश रहे
मेरी प्यारी सी बिटियाँ
Powered by Froala Editor

LEAVE A REPLY