स्वदेशी अभियान में विश्वकर्मा बोर्ड की अहम भूमिका रही थी
पूर्व में मप्र सरकार द्वारा 14 बोर्ड बनाए गए थे इनमे से एक बोर्ड को छोड़कर बाकि बोर्ड भंग कर दिए गए है | इनके अध्यक्ष और सदस्यों की नियुक्ति भी खत्म कर दी गई |शासन का कहना है कि बोर्ड का कार्यकाल दो वर्ष का पूरा होने से बोर्ड भंग किया गया है |अनुरोध है कि अवधि पूर्ण होने के बाद पुनःनया बोर्ड गठित कर बोर्ड को चालू होना चाहिए।इसके अलावा सरकार को चाहिए की बोर्ड का कार्यकाल हो सके तो बढ़ावे | कई बोर्ड तो हुनर कौशल सीखने के पहले ही खत्म कर दिए गए एवं कुछ बोर्ड भंग नही किए। उल्लेखनीय है कि हर विधानसभा में विश्वकर्मा समाज की संख्या पांच हजार से दस हजार है पूरे मध्यप्रदेश में 32 लाख विश्वकर्मा मतदाता है।एक बोर्ड को भंग नहीं करने के निर्णय समझ से परे है |शासन से अनुरोध है की शेष बोर्ड को पुनः स्थान देवे | एवं सभी बोर्ड में समानता की पारदर्शिता रखें ताकि बोर्ड के माध्यम से कौशल विकास की परिभाषा की सही समझ होकर विकास कार्यक्रम,स्वदेशी कार्य में विश्वकर्मा अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सकें| बोर्ड विश्वकर्मा समुदाय के कल्याण और विकास के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।गौरतलब है कि मध्यप्रदेश सरकार ने विश्वकर्मा कल्याण बोर्ड का गठन किया था, जिसका उद्देश्य समुदाय के युवाओं को कौशल विकास प्रशिक्षण, उद्यमिता संवर्धन और रोजगार के अवसर प्रदान करना था। अब विश्वकर्मा संगठनों ने मांग की है। इस बोर्ड को भंग न किया जाए और इसके माध्यम से समुदाय के विकास के लिए काम किया जाए। विश्वकर्मा बोर्ड स्वदेशी अभियान का महत्वपूर्ण हिस्सा है।उल्लेखनीय है कि माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि हमें गांव-गांव, शहर-शहर स्वदेशी का अभियान चलाना है। प्रदेशवासी स्थानीय स्तर पर बने उत्पादों पर गर्व करें और गर्व से कहें कि हम स्वदेशी हैं। प्रदेश के छोटे दुकानदार, व्यापारी स्वदेशी वस्तुओं के क्रय-विक्रय को प्रोत्साहन दें।इसके पूर्व माननीय पीएम मोदी ने जिला धार से दिया स्वदेशी का मंत्र,कहा-त्योहारों पर देश में बना सामान खरीदे।वाकई ये एक अच्छी पहल है।स्वदेशी सामान से देश आत्मनिर्भर होगा साथ ही सामान की गुणवत्ता एवं विश्वसनीयता भी होगी।अतः स्वदेशी सामान ही खरीदने की सोच विकसित करें ताकि रोजगार के द्वार स्वदेशी सामान के व्यापार से खुल सकें। इस कार्य में विश्वकर्मा बोर्ड अपनी अहम भूमिका निभाता आ रहा था।
संजय वर्मा "दृष्टि" (विश्वकर्मा)
125,बलिदानी भगतसिंह मार्ग
मनावर जिला धार मप्र
Powered by Froala Editor

LEAVE A REPLY