सुंदर अक्षर विलुप्ति की ओर
इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के जरिए लेखन भले ही सरल प्रक्रिया हो गई हो | कलम के माध्यम से जो विचार और अक्षर निखरते है उसकी बात ही कुछ और होती है |इस और ध्यान ना देने से हैंडराइटिंग ख़राब होने की वजह भी यही रही है |व्याकरण त्रुटि ना के बराबर रहती है | इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का इस्तेमाल के साथ -साथ हैंडराइटिंग को भी जारी रखें| क्योकि कलम से कागज पर लिखी जाने वाले लेखन विधा कम्प्यूटर युग में खो सी जाने लगी |सुन्दर अक्षरों की लिखावट के पहले अंक मिलते थे।साथ ही सुन्दर लेखन की तारीफे होती थी जो जीवन पर्यन्त तक साथ रहती थी ,स्कूलों ,विभिन्न संस्थाओं द्धारा सुन्दर लेखन प्रतियोगिता भी होती थी|अब ये विधा शायद विलुप्ति की कगार पर जा पहुंची |लेखन विधा को विलुप्त होने से बचाने हेतु लेखन विधा के प्रति अनुराग को हमें जारी रखना होगा।ये लेखन एक सागर के सामान है जितना लिखना जारी रखेंगे उतने ही बेहतर विचार ,सुन्दर अक्षर और निखरेंगे।कलम के माध्यम से लेखन से नए विचारों का उदय होता |वही लेखन कला को बढ़ावा मिलता है | यदि कच्चा कार्य यानि कलम द्धारा पहले ड्राफ्ट तैयार कर टाइपिंग के लिए दिया जाता है|टाइपिंग करने वाले को सुन्दर अक्षरों के कारण अक्षर पढ़ने और टाइप करने में आसानी होकर त्रुटि रहित कार्य होता है | कहने का सार ये है कि स्पष्ट ,सुन्दर, सही व्याकरण लिखे जाने की आदत होना चाहिए |
संजय वर्मा 'दृष्टि ' 125,शहीद भगतसिंग मार्ग मनावर (धार )
संजय वर्मा 'दृष्टि ' 125,शहीद भगतसिंग मार्ग मनावर (धार )
Powered by Froala Editor

LEAVE A REPLY