Swargvibha
Dr. Srimati Tara Singh
Administrator

श्री बागेश्वर धाम का दीपक

 

  श्री बागेश्वर धाम का दीपक

कितना प्यारा -प्यारा सा दीपक
श्री बागेश्वर धाम के मंदिर में जलता दीपक
देखने में छोटा उजास भरा दीपक
अंधकार को चीर जाता जलता है जब दीपक|

कला कौशल के श्रम से बनता दीपक
सजती नहीं आरती बिन दीपक
मंदिर में सजे हार से जलते दीपक
आराधना के सच्चे साक्ष्य होते दीपक|

अमीरी -गरीबी में फर्क नहीं करते दीपक
बिन -बिजली के जब मुस्कुराते दीपक
श्री बागेश्वर धाम से समाधान पूर्ण कराते दीपक
धाम का जयकारा भक्तो के संग लगाते दीपक|

संजय वर्मा "दॄष्टि "
125 बलिदानी भगत सिंह मार्ग
मनावर जिला धार मप्र 

Powered by Froala Editor

LEAVE A REPLY
हर उत्सव के अवसर पर उपयुक्त रचनाएँ