Swargvibha
Dr. Srimati Tara Singh
Administrator

सड़क सुरक्षा

 
सड़क सुरक्षा: परिवार के लोग आप के घर आने की राह देख रहे है 
लापरवाही से वाहन चलाने के कारण कई क्षेत्रों में सड़क दुर्घटनाओं में लापरवाही के कारण जान माल की हानि होती है |जिसे कई वर्षो से रोकने हेतु प्रयत्न किये गए मगर दुर्घटनाए कम नहीं हुई |सड़क पर चलते हुए या गाड़ी चलाते हुए मोबाइल पर बात कर रहे लोगो की आए दिन दुर्घटना की खबर पढ़ने को आती है ।अधिकांश लोग वाहन चलाते समय चालक अपने मोबाइल को कान और कंधे के बीच दबाकर बातचीत करते हुए वाहन चलाते है उनका ध्यान बातचीत पर ही ज्यादा रहता ही ।पीछे हार्न देने वाले की भी वो सुनते नहीं ऐसे में दुर्घटना संभव है ।जरुरी बात भी करना होतो थोड़ा सा  ठहर के बात करना चाहिए।कई लोग मोबाइल पर बातचीत जोर-जोर से करते है|वाहन चलते समय कानों में हेड फोन लगा होने से भी हार्न सुनाई ना देने की परेशानी उठानी पड़ती है ।शराब पीकर के वाहन न चलाए ,सर पर हेलमेट अवश्य पहने चाहे थोड़ी दूर जाना हो तब भी |इसके अलावा यातायात के नियमों का पालन अवश्य करें|शिक्षण संस्थाओं में यातायात नियमों की कार्यशाला का आयोजन कर चित्रकला ,निबंध,कविता ,नाट्य के जरिए सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता लेन का प्रयत्न किए जाना चाहिए।चार और छः लाइन की सड़कों पर भारी वाहनों के लिए अलग से लाइन बनाना,सवारी वाहनों में निर्धारत संख्या से ज्यादा सवारी नहीं बैठना,ओवर लोड नहीं करना ,अक्सर देखने में आता है कि जहाँ पर रेल यातायात सुविधा होती है वहां की सड़कों पर दबाव कम होता है सड़के ज्यादा सर्विस देती है|रेल सड़को का भार बाट लेती है |सड़कों पर गड्ढो के कारण दुर्घटनाएं होती है सुझाव  जिन सड़कों पर ज्यादा गढ्ढे मिले वहां पर कार्यवाही की जाना चाहिए|आवारा पशुओं को सड़कों पर से हटवाया जाना चाहिए|क्योकि अक्सर रात के समय अँधेरे के कारण पशु दिखाई नहीं देते और दुर्घटना घटित हो जाती है|इसके के लिए पशुओं के गले में रेडियम बेल्ट और सींग पर रेडियम स्टिकर लगाया जाना चाहिए ताकि वहां का लाइट पड़ने पर पशु दिखाई दे सके |सड़कों के आसपास लगने वाली दुकाने अतिक्रमण होने से भी सड़कों पर सही तरीके से वहां चलने में परेशानी होती है और दुर्घटना घटने की सम्भावना होती है|तहसील स्तर और जिला स्तर पर जहाँ यातायात का दबाव ज्यादा हो वहां पर मुख्य चौराहों पर यातायात सिग्नल अवश्य लगाए जाना चाहिए | ताकि यातायात व्यवस्थित हो सकें|सड़के जहाँ की ख़राब हो उसका सुधार और मरम्मत भी आवश्यक है ताकि दुर्घटना घटित न हो|सड़के बनाने की मानक गुणवत्ता का स्तर नई टेक्नालॉजी और श्रेष्ठ हो|जिसके बनने से सड़को पर प्रतिवर्ष होने वाला रखरखाव कम होकर अतिरिक्त आर्थिक बोझ शासन पर न पड़े |मोबाइल एवं स्वयं की सुरक्षा के साथ दूसरों का भी ख्याल रखे ।परिवार के लोग आप के घर आने की राह देख रहे है ।सुरक्षित चले ,लगातार बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं के लिए निर्धारित गति से ज्यादा गति में वाहन चलाना ,शराब पीकर के वाहन चलाना, एवं यातायात के नियमों का पालन नही करने से दुर्घटनाए होती है|इन छोटे छोटे उपायों का पालन करने से सुरक्षित रह सकते है |

संजय वर्मा "दृष्टि  "
125 ,शहीद भगतसिंग मार्ग 
मनावर (धार )म प्र

Powered by Froala Editor

LEAVE A REPLY
हर उत्सव के अवसर पर उपयुक्त रचनाएँ