रंगों से रंगी दुनिया (गीत )
मैने देखी ही नहीं
रंगों से रंगी दुनिया को
मेरी आँखें ही नहीं
ख्वाबों के रंग सजाने को |
*
कौन आएगा ,आँखों मे समाएगा
रंगों के रूप को, जब दिखायेगा
रंगों पे इठलाने वालों
डगर मुझे दिखाओ जरा
चल संकू मे भी अपने पग से
रोशनी मुझे दिलाओं जरा
ये हकीकत है कि, क्यों दुनिया है खफा मुझसे
मैने देखी ही नहीं ...........................
*
याद आएगा ,दिलों में समाएगा
मन के मीत को पास पायेगा
आँखों से देखने वालों
नयन मुझे दिलाओं जरा
देख संकू में भी भेदकर
इन्द्रधनुष के तीर दिलाओं जरा
ये हकीकत है कि .क्यों दुनिया है खफा मुझसे
मैने देखी ही नहीं ..............................
*
जान जायेगा ,वो दिन आएगा
आँखों से बोल के कोई समझाएगा
रंगों को खेलने वालों
रोशनी मुझे दिलाओं जरा
देख संकू में भी खुशियों को
आँखों मे रोशनी दे जाओ जरा
ये हकीकत है कि क्यों दुनिया है खफा मुझसे
मैने देखी ही नहीं ................................
संजय वर्मा "दृष्टि "
125,शहीद भगत सिंह मार्ग
मनावर (धार)454446
मैने देखी ही नहीं
रंगों से रंगी दुनिया को
मेरी आँखें ही नहीं
ख्वाबों के रंग सजाने को |
*
कौन आएगा ,आँखों मे समाएगा
रंगों के रूप को, जब दिखायेगा
रंगों पे इठलाने वालों
डगर मुझे दिखाओ जरा
चल संकू मे भी अपने पग से
रोशनी मुझे दिलाओं जरा
ये हकीकत है कि, क्यों दुनिया है खफा मुझसे
मैने देखी ही नहीं ...........................
*
याद आएगा ,दिलों में समाएगा
मन के मीत को पास पायेगा
आँखों से देखने वालों
नयन मुझे दिलाओं जरा
देख संकू में भी भेदकर
इन्द्रधनुष के तीर दिलाओं जरा
ये हकीकत है कि .क्यों दुनिया है खफा मुझसे
मैने देखी ही नहीं ..............................
*
जान जायेगा ,वो दिन आएगा
आँखों से बोल के कोई समझाएगा
रंगों को खेलने वालों
रोशनी मुझे दिलाओं जरा
देख संकू में भी खुशियों को
आँखों मे रोशनी दे जाओ जरा
ये हकीकत है कि क्यों दुनिया है खफा मुझसे
मैने देखी ही नहीं ................................
संजय वर्मा "दृष्टि "
125,शहीद भगत सिंह मार्ग
मनावर (धार)454446
Powered by Froala Editor

LEAVE A REPLY