पर्यावरण के हित में प्रशंसनीय कार्य प्रेरणादायी
पर्यावरण हितेषी श्रीमती मंजू वर्मा का कहना है कि मौसमों में ज्यादा बदलाव यानि अधिक गर्मी और ठंड का होना क्या ,मौसम के निर्धारित माह अपने माह को आगे बढ़ा रहे है ? पर्यावरण मे बदलाव का बुरा असर लकड़ी पर भी हो रहा है |उसकी प्रकृति बदल रही है और उससे बनने वाले वाधयंत्रों मे वो मधुर स्वर नहीं पा रहे जो की पहले पाते थे।ये एक चिंता का विषय है |वैज्ञानिक दॄष्टि कोण से भी संगीत थेरेपी द्धारा संगीत सुनाकर पेड़-पोधों,पशु-पक्षियों को पूर्ण स्वस्थ्य एवं विकसित करने के प्रयोग आज भी जारी है | जिसके सफल परिणाम भी सामने आये है |पर्यावरण मे बदलाव को सुधारने हेतु कारगर कदम उठाना होगा ,इस हेतु वृक्षारोपण ज्यादा करे व हरे -भरे वृक्षों को कटने ना दे, |ताकि वाधयंत्रों मे वो मधुर स्वर पा सके और ऋतु चक्र सही हो सके|पृथ्वी को बचाने के लिए कुछ तो हमें कराना होगा|अधिक जंगल काटने से ज्यादा कार्बन उत्सर्जन .अधिक मौसम परिवर्तन और सबके लिये कम संपन्नता ही प्राप्त होगी |ये सर्वविधित है की वृक्षों से ताप का नियंत्रण होता ही है साथ ही वायु मंडल की विषाक्तता भी कम हो जाती है |जितने अधिक वृक्ष होगें उतना वातावरण शुद्ध एवं स्वच्छ होगा|वृक्षों की कमी होने से वन्य प्राणियों की जीवन पर भी प्रश्नचिंह लगेगा सो अलग | भविष्य मे हरित क्रांति को विलुप्त होने से बचाने हेतु वृक्षारोपण की अनिवार्यता व वृक्षों को काटने से बचाना ही सही तरीका होगा |ताकि ऋतु चक्र एवं तापमान में असमय परिवर्तन न हो पाए |ऐसी पुनीत सोच को लेकर मनावर जिला धार मप्र की श्रीमती मंजू वर्मा जिन्होंने बिल्वपत्र के अलावा कई पौधों का रोपण कर श्रद्धालुओं को पूजन कार्य हेतु पौधे वितरित किये | इसके अलावा बेलपत्र के पत्ते जंगल से मंगवाकर निःशुल्क वितरित किये | इस अभियान के पीछे धार्मिक महत्व तो था ही साथ ही ये पौधरोपण की प्रेरणा प्रदान कर क्षेत्र को हरियाली के साथ पर्यावरण को स्वच्छ रखना था | पौधरोपण में विशेष रूप से इन पोधो को भी शामिल किया जाकर हजारों बेलपत्र,शमी के पौधे श्रद्धालुओं को निःशुल्क वितरित किए गए| कथावाचकों द्वारा भी पर्यावरण संरक्षण,नदियों को प्रदूषण से मुक्त,बेलपत्र वृक्ष की महिमा,ज्ञानार्जन में उपयोगी कथा की अमृत वाणी का लाभ श्रद्धालुओं को बता कर धर्म प्रेमियों की मनोकामना पूर्ण होने से श्रद्धालु वृक्षारोपण विशेषकर फूल ,जल ,बेलपत्र,शमी आदि भी अपने अभियान में शामिल कर रहे है।पौधारोपण के प्रेरणादायक कार्य के माध्यम से श्रद्धालु उन्मुख अवश्य हुए है।श्रीमती मंजू वर्मा का ये कार्य पर्यावरण के हित में प्रेरणादायी कार्य है |
संजय वर्मा "दॄष्टि "125 ,बलिदानी भगत सिंह मार्ग (लोहार पट्टी )मनावर जिला धार मप्र
LEAVE A REPLY