Swargvibha
Dr. Srimati Tara Singh
Administrator

पर्यावरण के हित में श्रीमती मंजू वर्मा की दक्षता

 
पर्यावरण के हित में श्रीमती मंजू वर्मा  की दक्षता

नारीशक्ति पर चर्चा  करे तो इस आलोकिक जगत में सर्वश्रेष्ठ कृति का ईश्वर ने निर्माण किया वो महिला है | जिसमे सहजता,सरलता,प्रेम प्यार,सौन्दर्य और आकर्षण प्रकृति ने उसे उपहार स्वरुप तो दिए साथ ही नारीशक्ति भी प्रदान की | दया,धर्म,सदभावना ,सहनशीलता,उसे आभूषण के तौर पर भेंट किये है | प्राचीन ग्रंथों मे अनेक महिलाओं की गाथाएं , ज्ञान संपदा से उन्हें एक सम्मानीय स्थान प्राप्त है वही देश के स्वाधीनता आंदोलन में वीर नारियों वीर गाथाओं को हम आज तक याद करके उनसे प्रेरणा लेते आ रहे है | वर्तमान के परिदृश्य में नारियों  की कार्यकुशलता उनकी दक्षता उनकी प्रतिभा में निरंतर उत्तरोतर वृद्धि हो रही है | नारियों  का कार्य क्षेत्र बढ़ गया है | महिलाएं शासन के उत्तरदायित्व पदों पर प्रतिष्ठित है ।बिजनेस , मैनेजर,डॉक्टर ,इंजिनियर ,शिक्षिका,प्रोफ़ेसर,आर्किटेक्ट ,तकनीशियन ,विमान परिचारिका ,वैज्ञानिक आदि बन रही है | आज नारी सेना में जाकर देश सेवा कर रही है ,विमान उड़ा रही है | समाज के हर क्षेत्र में परोक्ष और अपरोक्ष रूप से नारी का प्रवेश ही मातृशक्ति की पहचान और प्रमाण है | नारी  ही माँ ,बहन, पत्नी और बेटी है | भावनात्मक रूप से महिलाएं संवेदशील भी होती है | नारी को चाहिए की वे भावी पीढ़ी को दिशा बोध कराएं ,संस्कार दे,परिवार में एकता और सौहार्द का वातावरण बनाने का प्रयास करें | बच्चों को  नैतिक  शिक्षा और जीवन मूल्यों से परिचित कराए।ताकि प्रेरणादायी संदेश से दिशा बोध हो सकें |ऐसा उदाहरण मनावर जिला धार मप्र की श्रीमती मंजू वर्मा का है जिन्होंने बिल्वपत्र के कई पौधो का रोपण कर श्रद्धालुओं को पूजन कार्य हेतु पौधे वितरित किये | इसके अलावा बिलपत्र के पत्ते जंगल से मंगवाकर निःशुल्क वितरित किये है| मंदिरों एवं खेत,उद्ध्यान में अनेक प्रजातियों के पौधों का रोपण भी करती आई है।इनके इस अभियान के पीछे धार्मिक महत्व तो था ही साथ ही ये पौधरोपण की प्रेरणा प्रदान कर क्षेत्र को हरियाली के साथ पर्यावरण को स्वच्छ रखना था | श्रद्धालु वृक्षारोपण विशेषकर फूल ,जल , बेलपत्र,शमी आदि भी अपने अभियान में शामिल कर रहे है।श्रीमती मंजू वर्मा का ये कार्य नारी शक्ति का द्योतक है|
संजय वर्मा "दृष्टि"
125 ,बलिदानी भगत सिंह मार्ग (लोहार पट्टी )
मनावर जिला धार मप्र   


Powered by Froala Editor

LEAVE A REPLY
हर उत्सव के अवसर पर उपयुक्त रचनाएँ