Swargvibha
Dr. Srimati Tara Singh
Administrator

नीम

 
नीम
फूलों से लदे
हरे-भरे नीम की महक
दे जाती मन को सुकून
भले ही नीम कड़वा हो|
पेड़ पर आई जवानी
चिलचिलाती धूप से
कभी ढलती नहीं
बल्कि खिल जाती
लगता जैसे नीम ने
बांध रखा हो सेहरा |
पक्षी कलरव करते पेड़ पर
ठंडी छाँव तले राहगीर
लेते एक पल के लिए ठहराव
लगता जैसे प्रतीक्षालय हो नीम |
निरोगी काया के लिए
इंसान क्यों नहीं जाता
नीम की शरण
बेखबर नीम तो प्रतीक्षा कर रहा
निम्बोली के आने की
उसे तो देना है पक्षियों को
कच्ची -कड़वी,पक्की मीठी
निम्बोली का उपहार |
संजय वर्मा "दृष्टि "
125,बलिदानी भगत सिंह मार्ग
मनावर जिला धार मप्र
9893070756

Powered by Froala Editor

LEAVE A REPLY
हर उत्सव के अवसर पर उपयुक्त रचनाएँ