Swargvibha
Dr. Srimati Tara Singh
Administrator

मुझे अच्छा नहीं लगता

 
मुझे अच्छा नहीं लगता
मुझे बूढ़ी आँखों मे
आँसू देखना अच्छा नही लगता
मुझे उनके कंधो पर
बोझ रखना अच्छा नही लगता
आशाओ में गुजारी जिंदगी
पूरी न हो मुझे अच्छा नहीं लगता
सहारे की जरूरत हो
सहारा ना दे मुझे अच्छा नहीं लगता
उनके पास बतियाने का 
समय ना हो मुझे अच्छा नही लगता 
उन्हें छोड़ दूर बस जाए
ख्वाबों में बसे  सिर्फ रिश्ते
मुझे अच्छा नहीं लगता
बीमारी में अपने याद आए
मिलने ना आए मुझे अच्छा नहीं लगता
संजय वर्मा "दृष्टि," 
मनावर(धार)




Powered by Froala Editor

LEAVE A REPLY
हर उत्सव के अवसर पर उपयुक्त रचनाएँ