Swargvibha
Dr. Srimati Tara Singh
Administrator

कृषि औजारों बनाने की कला रोजगार में उपयोगी

 
कृषि औजारों बनाने की कला रोजगार में उपयोगी

स्वदेशी अपनाओ अभियान अंतर्गत लोहे के कृषि औजार निर्मित करना है |लोहार का अपना मूल व्यवसाय खेती और किसान के साथ जुड़ा हुआ है।वर्तमान में खेती आधुनिक यंत्रों का उपयोग कर की जाती है।किंतु कई क्षेत्रों में हाथों से निर्मित किये कृषि औजार ही उपयोग में लाये जाते है।औजार का पर्याप्त ज्ञान सफलता की संभावनाओं को खोल सकता है। इन कृषि औजारों का उपयोग मुख्य रूप से खरपतवार उन्मूलन, उर्वरक, सामान्य जुताई, उन्मूलन और धूमन के लिए आज भी किया जाता है।औजार लोहार निर्मित करते है एवं उन्हें सुधारते भी है।इनको बनाने की कला पीढ़ी दर पीढ़ी प्राप्त होती है किंतु कृषि औजार का प्रशिक्षण यदि लोहार द्वारा युवा पीढ़ी को दिया जाए तो रोजगार की दिशा में यह व्यवसाय और कला अवश्य लाभान्वित करेगी।और तो और किसान भी स्वयं इसका निर्माण एवं सुधार भी कर सकेगा।क्योंकि ये आधुनिक यंत्रों जो महंगे होते है।ये कला सीख जाने पर आर्थिकता का बोझ कम होगा साथ ही समय की बचत होगी।

संजय वर्मा "दृष्टि"
125,बलिदानी भगत सिंह मार्ग 
मनावर जिला धार मप्र

Powered by Froala Editor

LEAVE A REPLY
हर उत्सव के अवसर पर उपयुक्त रचनाएँ