कथा श्रवण का महत्व
कई कथा वाचक द्वारा देश के कई प्रदेशों में कथा श्रवण करवाई जा रही है।लाखों की संख्या में श्रद्धालु कथा का आनंद ले रहे है।स्थानीय बोली का भी समावेश कथा में किया जाता है ताकि क्षेत्र के लोगों को अपनेपन का अहसास हो।विशेषकर सामाजिक रिश्तों के छोटे छोटे किस्सों को वे गहराई में जाकर उन्हें कथा के माध्यम से आधार का स्वरूप देते है।जैसे सास बहू के रिश्ते में मर्मस्पर्शी भावना के जरिए।वर्षो से सास बहू के ताने बानो में आदर की भावना को समाहित कर दोनों के मन मे सहयोग,आदर,विश्वास, सम्मान, के पक्ष को मजबूती प्रदान कर सुखद ऊर्जा का समावेश किया जिससे सभी का परिवार सुखमय हो गया।श्रवण कर्ता भजन पर मंत्रमुग्ध होकर नृत्य कर ,करतल ध्वनियों से संपूर्ण पंडाल को गुंजायमान कर उत्साह का वातावरण निर्मित होने लगता है। कथा से मन को शांति मिलती है।कई लोग व्हाट्सएप, फेसबुक पर टीवी चैनल पर देखकर कथा श्रवण का आनंद लेते है।धर्म की गंगा का ऐसा अदभुत संगम बहुत कम देखने को मिलता है।इलेक्ट्रॉनिक युग की भागदौड़ में कथा श्रवण की एकाग्रता सचमुच दर्शनीय,प्रशंसनीय है।बागेश्वर धाम,कुबरेश्वर धाम की और ज्यादा झुकाउ हुआ।वर्तमान में धार्मिक कथा पुराण के आयोजन का दौर काफी चलन में है।श्रवणकर्ता भक्तजन बढ़ी संख्या में ज्ञान की धर्म गंगा का लाभ लेकर।वाचनकर्ता द्धारा पूजन करने विधिविधान तरीका पुराणों ग्रन्थों के अनुसार बता कर धर्मप्रेमियों की मनोकामना पूर्ण होने से श्रद्धालुओं का झुकाव मंदिरों,कथा श्रवण,भजन,पूजन की और अन्य गतिविधियों से हटकर ज्यादा हुआ है।धर्म के प्रति आस्था विश्वास के पुनीत कार्य मन मे समाहित करने का दायित्व कथा,पुराण,भजन,पूजन की दिशा बताने वाले की और जाता है।धार्मिक कार्यक्रम के जरिए कलयुग में सनातन धर्म और मंदिरों में श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या का प्रत्यक्ष प्रमाण है।एक खास बात भी सामने आई श्रद्धालु वृक्षारोपण को भी अपने अभियान में शामिल कर रहे है।प्रेरणादायक सन्देश के माध्यम से पशु पक्षियों के आहार की व्यवस्था की और श्रद्धालु उन्मुख अवश्य हुए है।
सनातन धर्म
सनातन धर्म की रक्षा करो
ओ दुनिया वालो
हिंदू की है ये गुहार
दुनिया समझेगी
जब होगा सनातन धर्म का प्रचार
कह रही है ये बागेश्वर जी की पुकार।
सनातन धर्म की रक्षा करो
ओ दुनिया वालो
हिंदू की है ये गुहार
सनातन धर्म और हिंदू धर्म में
कोई फर्क नहीं
दुनिया समझेगी
जब होगा सनातन धर्म का प्रचार
कह रही है ये बागेश्वर जी की पुकार।
सनातन धर्म की रक्षा करो
ओ दुनिया वालो
हिंदू की है ये गुहार
दुनिया समझेगी
जब होगा सनातन धर्म का प्रचार
कह रही है ये बागेश्वर जी की पुकार।
संजय वर्मा "दृष्टि "
१२५, बलिदानी भगत सिंह मार्ग
मनावर (धार )मप्र
LEAVE A REPLY