गोपाष्टमी पर्व को साकार करें
गोपाष्टमी का पर्व कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाया जाता है | यह त्यौहार भगवान श्रीकृष्ण और गौ माता के अद्भुत प्रेम और सेवा को समर्पित है | मान्यता है की इस दिन सच्चे मन से गौमाता की सेवा और पूजा करने से सभी पापों से मुक्ति मिलती है | तथा घर में सुख -समृद्धि और सौभाग्य का वास होता है | गायों को हरा चारा ,ताजा घास ,गुड़ ,रोटी ,फल और अन्य सात्विक आहार खिलाएं |यदि आपके घर पर गाय नहीं है, तो किसी नजदीकी गौशाला जाकर वहां गायों की सेवा करें और दान दें। गो भक्ति के सतत प्रयास से आने वाले समय में मध्यप्रदेश नंबर वन पर आएगा |माननीय मुख्यमंत्री जी ने प्रदेश की जनता से अपील की अगर आपके पास के हित पर्याप्त जगह है तो गाय अवश्य पाले| देखा जाए तो हमारा पूरा जीवन गाय पर आधारित है।सुझाव है कि पशुओं के लिए चारे के संकट दिनों दिन गंभीर होती जा रही है।पशुपालन,घी दूध महंगा होता जा रहा है।चारे के अभाव होने से पशुओं के लिए चारे का आहार का प्रतिशत काफी कम हुआ।चरवाह भूमि में बरसात में उगी घास से वे अपना उदर पोषण कर लेते मगर शेष मौसम उनके लिए दुखदायी होते है।पशुओं के लिए खेत मे कुछ भाग चारे जैसी फसल के लिए रखना आवश्यक है।विदेशो में भी अब गाय के स्पर्श को प्राथमिकता दी जाकर स्ट्रेस कम किये जाने का चलन हो चुका है|जिससे बीमारी ठीक होती है |गाय हमें सात्विक श्रद्धा प्रदान करती है |गौवंश की महिमा के बारे में ग्रंथों में उल्लेख है|धार्मिक आश्रमों, गौशालाओं में गोमाता के आहार एवं स्वास्थ्य की देखभाल हेतु शासन से पर्याप्त सुविधा मिलनी चाहिए ताकि सेवादारों पर आर्थिक भार न पड़े।क्योंकि वे गोमाता की सेवा तो करते ही है किंतु आर्थिक समस्या का भार से मुक्त होकर बिना चिंता के बेहतर सेवा दे सकें।गोवंश की रक्षा हेतु सभी को जागृत रहना होगा।
Powered by Froala Editor

LEAVE A REPLY