गो -सेवा ,गो-संरक्षण और सम्मान के प्रति लोगों में जन जागरण हेतु आगे आना होगा |
विभिन्न धार्मिक व सामाजिक संगठन ,गो-पालक,गो-सेवक,गौ-भक्त ,द्वारा गो -सेवा ,गो-संरक्षण और सम्मान के प्रति लोगों में जन जागरण हेतु आगे आना होगा | सर्वप्रथम तो गौमाता की हत्या बंद होना चाहिए। मध्यप्रदेश में भी " राज्य माता - स्वदेशी गौ माता" का दर्जा दिया जाना चाहिए | माननीय मुख्यमंत्री जी डॉ मोहन यादव जी ने गोवंश हित में लगे रहकर जो पुनीत निर्णय लिए है |उनकी गोवंश सेवा के प्रति भक्ति वाकई प्रेरणादायक है।इससे जागृति अवश्य आएगी | गो भक्ति के सतत प्रयास से आने वाले समय में मध्यप्रदेश नंबर वन पर आएगा |माननीय डॉ मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी ने प्रदेश की जनता से अपील की अगर आपके पास के हित पर्याप्त जगह है तो गाय अवश्य पाले| देखा जाए तो हमारा पूरा जीवन गाय पर आधारित है।पशुओं के लिए चारे के संकट दिनों दिन गंभीर होता जा रहा है।पशुपालन,घी दूध महंगा होता जा रहा है।चारे के अभाव होने से पशुओं के लिए चारे का आहार का प्रतिशत काफी कम हुआ।चरवाह भूमि में बरसात में उगी घास से वे अपना उदर पोषण कर लेते मगर शेष मौसम उनके लिए दुखदायी होते है।पशुओं के लिए खेत मे कुछ भाग चारे जैसी फसल के लिए रखना आवश्यक है।विदेशो में भी अब गाय के स्पर्श को प्राथमिकता दी जाकर स्ट्रेस कम किये जाने का चलन हो चुका है|जिससे बीमारी ठीक होती है |गाय हमें सात्विक श्रद्धा प्रदान करती है |गौवंश की महिमा के बारे में ग्रंथों में उल्लेख है|धार्मिक आश्रमों, गौशालाओं में गोमाता के आहार एवं स्वास्थ्य की देखभाल हेतु शासन से पर्याप्त सुविधा मिलनी चाहिए ताकि सेवादारों पर आर्थिक भार न पड़े।क्योंकि वे गोमाता की सेवा तो करते ही है किंतु आर्थिक समस्या का भार से मुक्त होकर बिना चिंता के बेहतर सेवा दे सकें।गोवंश की रक्षा हेतु सभी को जागृत रहना होगा माननीय डॉ मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी ने प्रदेश की जनता से अपील की अगर आपके पास के हित पर्याप्त जगह है तो गाय अवश्य पाले।
Powered by Froala Editor

LEAVE A REPLY