Swargvibha
Dr. Srimati Tara Singh
Administrator

गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा मिलना चाहिए

 
गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा मिलना चाहिए

गौ सम्मान आह्वान अभियान – द्वितीय चरण में 15 करोड़ हस्ताक्षर का लक्ष्य गौभक्तो द्वारा रखा गया है|गौ माता को राष्ट्र माता का सम्मान दिलाने हेतु देशव्यापी जनजागरण अभियान का द्वितीय चरण प्रारम्भ हो चुका है। इस महाअभियान में अधिक से अधिक लोगों को जोड़कर गौ संरक्षण और गौ संवर्धन के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का लक्ष्य है।गौ माता का सम्मान करें, राष्ट्र का उत्थान करें| के संदेश से जागरूकता लाना आवश्यक है | किंतु गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित नहीं करें क्योंकि "गाय हमारी माता है, पशु नहीं" अतः राष्ट्र माता घोषित हो।गाय को गौमाता के रूप में पूजा जाता है|गौमाता हमारे धर्म ,संस्कृति और कृषि व्यवस्था का अभिन्न अंग है|अवैध तस्करी,गौवध  और लापरवाही के कारण गौवंश  की संख्या प्रभावित हो रही है|गौवंश खुले में पड़ी सड़ी -गली वस्तुएं ,प्लास्टिक,कागज़ आदि खाने को मजबूर है|गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा मिलना चाहिए|

संजय वर्मा 'दॄष्टि '

125 बलिदानी भगतसिंह मार्ग 

मनावर जिला धार मप्र 


Powered by Froala Editor

LEAVE A REPLY
हर उत्सव के अवसर पर उपयुक्त रचनाएँ