दुगनी खुशी
रामू भाई आप हमारी आर्थिक रूप से मदद करोगे तो ऊपर वाला आपको आर्थिक रूप से मजबूत करेगा। हम सब शिक्षित है।इंग्लिश भी हमें आती है।किंतु ये हमारा पेशा है लोगों को दुआएं देना।हमे संघर्ष करने की आदत होगई।मगर हमारे दिलों में स्वाभिमान बरकरार है। हमारे भाई लोग इतने सुंदर लगते है।मानों सुंदरी धरती पर आ गई हो।हम अपने परिवार में खुश रहते।नाचते गाते,संवरते रहते है।किन्नर की बात रामू को सच लगी।रामू ने कहा-मेरे यहाँ कई वर्षो के बाद बच्चा हुआ है।मै अपनी खुशी से शगुन बतौर आप सभी को इनाम देता हूँ।वरिष्ठ किन्नर के साथ सभी किन्नरों ने मिलकर बधाई और दुआ रामू के परिवार को खुशी पूर्वक देकर एक बार फिर नृत्य किया,और गाना गाया।शगुन की खुशी मदद के रूप में देकर रामू के ह्रदय में खुशी समाहित ही गई।
संजय वर्मा"दृष्टि"
125,बलिदानी भगत सिंह
मनावर जिला धार मप्र Powered by Froala Editor

LEAVE A REPLY