बेटी बचाओ
बेटी बचाओ ओ दुनिया वालो
बाबुल करता है अब ये गुहार
दुनिया रहेगी जब होगी बेटी
कहती है ये माँ की पुकार
*
खिल जाते है मन सभी के
बिटियाँ हो हर घर सभी के
दुःख दूर होगा सुख होगा पास
बस करना तुम सब पर ये उपकार
बेटी बचाओ ...................
*
पायल बजेगे अब हर घर अंगना
बिटिया से घर ना होगा सुना
माँ अब कभी ना होना उदास
होगी रौनक बिटिया से हर द्वार
बेटी बचाओ .....................
*
अब कभी गीत होंगे ना सुने
श्रृंगार को कोई अब न छीने
ऐसा संकल्प लेवे सब हम आज
बिटिया करे इस जग पर राज
बेटी बचाओ ....................
*
* संजय वर्मा "दृष्टि "
१२५, शहीद भगतसिंग मार्ग
मनावर (धार )
9893070756
Powered by Froala Editor

LEAVE A REPLY