अप्रैल फूल
कही नहीं खिलता मगर
खिल जाता
एक अप्रैल को
क्या ,क्यों ,कैसे ?
अफवाहों की खाद से और
मगरमच्छ के आंसू से सींचा
लोगो ने इस अप्रैल फूल को
इसलिए ये पौधा झूठ के गमले में
फल फूल रहा वर्षो से।
लोग झूठ को भी सच समझने लगे
क्या अप्रैल फूल के बीज मिलते है
यदि पूछे
तो लोग कहते -हाँ
बस एक अप्रैल को ही दुकानों पर मिलते है
आप को विश्वास हो तो आप भी लगाए
घर की बालकनी में और आँगन में
लोगो को जरूर दिखाए
आपके यहाँ एक अप्रैल का खिला फूल
ताकि उन्हें कुछ तो विश्वास हो
एक अप्रैल को भी
सुंदर सा फूल खिलता है
जैसे वर्षों बाद खिलता है ब्रह्म कमल
जिसे सब ने देखा है
मगर अप्रैल फूल
कभी देखा नहीं
शायद एक अप्रैल को ही हमें देखने का
सौभाग्य प्राप्त हो।
संजय वर्मा "दृष्टि "
125,बलिदानी भगतसिह मार्ग
मनावर जिला धार मप्र
Powered by Froala Editor

LEAVE A REPLY