अफवाहों को फैलने से रोके
भविष्यवाणियो की सोशल मिडिया पर भरमार हो रही है कोई 13 नवंबर को भारी उथल पुथल की घोषणा कर रहा तो कोई वीआईपी लोगों के पद परिवर्तन की | देखा जाए तो हर साल नवंबर दिसंबर माह में ऐसी बिना वजह की अफवाह फैलाई जाती है हालांकि कुछ नहीं होता है | ऐसी अफवाह फैलाने वाली खबरों पर अंकुश लगे | दूसरी और विदेशो से भी वैज्ञानिक उतावले बावले हो कर अस्थिरता फैलाने की खबरें फैलाते है | उदाहरण खगोल वैज्ञानिकों ने धरती पर एक बड़ी तबाही का अंदेशा जताया है, जो एस्टेरॉयड की वजह से हो सकती है। वैज्ञानिकों का कहना है कि कम से कम 40,000 क्षुद्रग्रहों की पहचान पृथ्वी के करीब (Near Earth यानी जो धरती को नुकसान पहुंचा सकते हैं) एस्टेरॉयड के तौर पर की गई है, जिनसे होने वाले विनाश का खतरा बढ़ रहा है। खगोलविदों ने माना है कि इन 40,000 अंतरिक्ष चट्टान में से 2,000 ग्रह से टकराकर तबाही मचा सकते हैं।डेली स्टार के मुताबिक, वैज्ञानिकों ने बताया है कि 40,000 की संख्या पृथ्वी के करीब चक्कर लगाने वाले क्षुद्रग्रहों का पता लगाने की दिशा में अहम पड़ाव है। साथ ही यह ग्रह के लिए उनसे होने वाले खतरे के पैमाने को उजागर करती है। एक्सपर्ट का मानना है कि पृथ्वी के करीब मौजूद क्षुद्रग्रह कुछ फीट से लेकर कई मील चौड़े हो सकते हैं और ऐसे रास्तों (ऑर्बिट) पर चलते हैं, जो उन्हें पृथ्वी के करीब लाते हैं।करोडो वर्षो से पृथ्वी घूम रही है आज भी घूम रही है अफवाहों पर ध्यान नहीं देना चाहिए |
संजय वर्मा 'दॄष्टि "
मनावर जिला धार मप्र
Powered by Froala Editor

LEAVE A REPLY